- Get link
- X
- Other Apps
पैनिक बुकिंग से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें: गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं, सिर्फ सावधानी जरूरी; क्या करें-क्या न करें; 6 जरूरी पॉइंट
- Get link
- X
- Other Apps
नेशनल डेस्क. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और खासतौर पर सोशल मीडिया पर LPG सिलेंडर को लेकर कई शहरों से किल्लत की खबरें आ रही हैं। गैस एजेंसीज और फ्यूल फिलिंग स्टेशन्स (पेट्रोल पंप) पर लंबी कतारें देखी जा रहीं हैं। कहीं होटल-रेस्टोरेंट को सिलेंडर मिलने में देरी की शिकायतें सामने आईं। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश में कुल मिलाकर गैस की कोई कमी नहीं है।
सरकार और तेल कंपनियां लगातार दावा कर रही हैं कि देश में कुल सप्लाई पर्याप्त है और पैनिक खरीदारी की वजह से कुछ जगह अस्थायी समस्या दिख सकती है। इन हालात में बतौर आम नागरिक, घबराने के बजाय कुछ समझदारी भरे कदम लेना बेहतर होता है। चलिए विस्तार से बात करते हैं...
1. सबसे पहले पैनिक बुकिंग से बचें
- अगर आपके घर में सिलेंडर आधे से ज्यादा भरा है, तो तुरंत नया सिलेंडर बुक करने की जरूरत नहीं है।
- कई लोग एक साथ बुकिंग कर देते हैं, जिससे सप्लाई चेन पर अचानक और फिजूल प्रेशर आने लगता है। यह जिम्मेदारी नहीं, नासमझी है।
सरकार ने भी बुधवार को कहा- LPG का पर्याप्त स्टॉक है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर का एवरेज डिलिवरी साइकल करीब 2.5 दिन है। इसलिए लोगों को पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए। सरकार ने सप्लाई को स्थिर (सप्लाई चेन) रखने के लिए उत्पादन यानी प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है।
2. घरेलू गैस का सोच-समझकर उपयोग करें
कुछ छोटे कदम सिलेंडर ज्यादा दिनों तक चलाने में मदद करते हैं, जैसे
- प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें
- खाना बनाते समय बर्तन ढककर रखें
- कम आंच (LOW FLAME) पर खाना पकाएं
इनसे 10–15% तक गैस की बचत हो सकती है।
LPG Conservation Tip : Let your pressure cooker do more.
It reduces cooking time and helps save a significant amount of LPG. By using separators, you can cook rice, dal and vegetables together, making your kitchen more efficient and energy-smart.
Remember:
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 11, 2026
Pressure cooking… pic.twitter.com/yWqDc7o4MQ
3. वैकल्पिक व्यवस्था (ऑप्शनल स्टेप्स) रखना समझदारी है, जैसे...
- छोटा इंडक्शन कुकटॉप
- इलेक्ट्रिक केतली
ये क्यों जरूरी- अगर सिलेंडर मिलने में एक दो दिन की देरी होती है, तो ये व्यवस्था काफी काम आ सकती है। इतना ही नहीं . बल्कि आप हम बतौर भारतीय ज्यादा जरूरतमंद तबके की इनडायरेक्टली ही सही, मदद भी कर सकते हैं।
4. फर्जी खबरों से बचें
सोशल मीडिया पर अक्सर तमाम तरह की अफवाहेें फैलती हैं। कयास लगाए जाने लगते हैं। जैसे- देश में गैस खत्म होने वाली है..आदि-आदि। इनसे सावधान और सतर्क रहें। ये असामाजिक तत्वों की हरकत भी हो सकती है।
क्या करें: सिर्फ आधिकारिक स्रोत (ऑफिशियल कन्फर्मेशन फ्रॉम रिलेवेंट अथॉरिटी) पर भरोसा करें। इनसे ही पुष्टि करें और फैक्ट चेक करते रहें। इसके अलावा तेल कंपनियों या पेट्रोलियम मंत्रालय के अपडेट देखें।
अफवाहों से सावधान रहें, घबराएं नहीं! 📢
सोशल मीडिया पर पेट्रोल, डीज़ल, CNG, PNG और LPG की कमी की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
अफवाहों से बचें, केवल Official Sources पर भरोसा करें और सही जानकारी ही साझा करें
5. सिलेंडर स्टॉक की कोशिश न करें
- - एक घर के लिए सामान्यतः एक कनेक्शन पर सीमित सिलेंडर ही रखने का नियम होता है।
- - ज्यादा सिलेंडर जमा करना न सिर्फ गलत है बल्कि दूसरों की सप्लाई भी प्रभावित करता है। कई बार कालाबाजारी (ब्लैक मार्केटिंग) करने वाले लोग ‘आपदा को अवसर’ मान लेने की हिमाकत करते हैं।
6. डिलिवरी में देरी हो तो क्या करें
- अपनी गैस एजेंसी यानी गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। यह ऑनलाइन प्रोसेस होता है। लिहाजा, आप देख सकते हैं कि आपका बुकिंग स्टेटस फिलहाल क्या है।
- अगर फिर भी आपकी कोई शिकायत है तो कंपनी के कस्टमर केयर या ऐप पर शिकायत दर्ज करें। यह काम आप पेट्रोलियम एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी कर सकते हैं
business news updates India
Hindi news paper madhya pradesh
latest business news in India today
Latest MP News & CG News Today
MP business news updates
Today Madhya Pradesh News
Location:
India
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment